ECI : अंतिम मतदाता सूची की 'डेडलाइन' से चूके UP-MP समेत 10 राज्य, कब जारी होगी लिस्ट?
चुनाव आयोग के विशेष अभियान के तहत, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित 10 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश अंतिम मतदाता सूची जारी करने की 7 फरवरी की मूल समयसीमा चूक गए हैं। प्रशासनिक देरी और समन्वय की कमी के कारण यह विलंब हुआ।
Ad..
लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने सूची जारी कर दी है। अब विभिन्न राज्यों के लिए नई तारीखें तय की गई हैं, जैसे राजस्थान 21 फरवरी और उत्तर प्रदेश 10 अप्रैल तक। राजनीतिक दल इन बड़े राज्यों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
नई दिल्ली। चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेश अंतिम मतदाता सूची जारी करने की मूल समयसीमा चूक गए।
हालांकि, लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने शनिवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। पिछले साल 27 अक्टूबर से शुरू हुए आयोग के चरण-दो अभियान में करीब 51 करोड़ मतदाताओं के रिकार्ड का सत्यापन शामिल है।
निर्धारित सात फरवरी की समयसीमा के बावजूद प्रशासनिक देरी, जमीनी स्तर पर समन्वय की कमी और कुछ स्थानों पर कानूनी अड़चनों के कारण कार्यक्रम आगे खिसक गया। राजस्थान ने नई तारीख 21 फरवरी तय की है, जबकि मध्य प्रदेश में अंतिम सूची 23 फरवरी को जारी होने की संभावना है।



0 Comments