'ग्रीनलैंड को कोई नहीं बचा सकता, वो केवल जमीन नहीं...' वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बोले ट्रंप...
ट्रंप ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में ग्रीनलैंड को 'एक सुंदर बर्फ का टुकड़ा' बताया। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका ही इसकी रक्षा कर सकता है। ट्रंप ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इसे डेनमार्क को वापस देना अपने देश की सबसे बड़ी गलती करार दिया, जिसके बदले में उन्हें केवल एहसानफरामोशी मिली। यह बयान ग्रीनलैंड को लेकर उनकी पुरानी टिप्पणियों को पुष्ट करता है।
Ad..
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए ग्रीनलैंड के लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड, वो जमीन नहीं बल्कि एक सुंदर बर्फ का टुकड़ा है।
Ad..
ट्रंप ने अपनी पुरानी बात को दोहराते हुए कहा कि अमेरिका के अलावा कोई भी ग्रीनलैंड की रक्षा नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इसे डेनमार्क को वापस देना उनके देश की सबसे बड़ी बेबकूफी थी, जिसके बदले में उसे सिर्फ एहसानफरामोशी मिली।
Ad..
यूरोप सही दिशा में नहीं जा रहा- ट्रंप..
अपने भाषण की शुरूआत एक ताने से करते हुए ट्रंप ने कहा कि खूबसूरत दावोस में आकर खुश हैं। जहां इतने सारे बिजनेस लीडर्स, इतने सारे दोस्त और कुछ दुश्मन हैं। ट्रंप ने अपने शासन में अमेरिका में हुई प्रगति की तारीफ करने और यूरोप की आलोचना करने में ज्यादा देर नहीं लगाई और कहा कि यूरोप सही दिशा में नहीं जा रहा है।
ट्रंप ने कहा कि क्या आप चाहते हैं कि मैं ग्रीन लैंड के बारे में कुछ शब्द कहूं? मैं इसे भाषण से हटाने वाला था, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी बहुत नकारात्मक समीक्षा होती।
अमेरिका एक महान देश- ट्रंप..
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोगों लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के अलावा कोई भी देश या देशों का समूह इसे सुरक्षित नहीं कर सकता। शेखी बघारते हुए ट्रंप कहा कि उनका देश एक महान शक्ति है, जितना लोग समझते हैं, उससे कहीं ज्यादा महान है।
Edited by k.s thakur...





Post a Comment