Duronto Express: सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस के पहिए में आधी रात को भड़की आग, यात्रियों में चीख-पुकार...
Duronto Express: सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस के पहिए में धनबाद के पास तेज आवाज के साथ आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी।
Ad..
रेल प्रशासन ने इसका कारण 'हॉट एक्सल' बताया है। प्रभावित कोच को हटाकर नया कोच जोड़ा गया, जिसके बाद ट्रेन लगभग साढ़े पांच घंटे की देरी से रवाना हुई। यात्रियों ने बताया कि बड़ा हादसा टल गया।
Ad..
धनबाद। Sealdah-Bikaner Duronto Express: सियालदह से बीकानेर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में तेज आवाज के साथ पहिए में आग लग गई। घटना के कारण यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी।
Ad..
घटना धनबाद से खुलने के बाद सोमवार देर रात परसाबाद स्टेशन के पास हुई। रात से भोर तक ट्रेन के पहिए थमे रहे। बाद में प्रभावित कोच को काट कर हटाया गया। धनबाद से दूसरी कोच भेजी गई और उसे जोड़ने के बाद लगभग साढ़े पांच घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई। रेल प्रशासन ने घटना का कारण हाट एक्सल माना है।
घटना की कहानी, यात्री की जुबानी..
दुरंतो के सेकंड एसी में सफर कर रहे यात्री विशाल कश्यप ने पूरा घटनाक्रम कह सुनाया। दिल्ली जा रहे विशाल ने बताया कि धनबाद से दुरंतो एक्सप्रेस बिल्कुल समय पर खुली थी। यात्री सोने की तैयारी कर रहे थे। कुछ यात्री सो चुके थे। मैं भी परिवार के साथ लगभग सो चुका था।
कोडरमा स्टेशन के आसपास लोहे के टकराने और जोरदार घर्षण की आवाज सुनाई दी। तेज झटका लगा और ट्रेन हटात थम गई। सेकंड एसी के तीन-चार कंपार्टमेंट पीछे थर्ड एसी के पहिए में आग लग गई थी।
सभी यात्री सहम गये। सुखद संयोग रहा कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। आग से प्रभावित कोच को हटाया गया। धनबाद से दूसरा कोच आया। उसे जोड़ने के बाद लगभग साढ़े पांच घंटे बाद भोर 3:10 पर ट्रेन खुली।
हनुमान चालीसा पढ़ कर सोए, उन्होंने हर लिया संकट..
ट्रेन लेट होने से दिल्ली में रह रहे विशाल के सास-ससूर चिंतित थे। उन्हाेंने फोन कर लेट का कारण पूछा, तो दामाद के साथ जा रही बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि सोने से पहले हर दिन हनुमान चालीसा पढ़ कर सोते हैं। ट्रेन में सोने से पहले भी हनुमान चालीसा पढ़ा था। संकटमोचन ने संकट हर लिया।वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
Edited by k.s thakur...





Post a Comment