धौली गैंगरेप केस: बरगढ़ से एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी...
भूवनेश्वर : भुवनेश्वर के धौली इलाके में हुए नाबालिग गैंग रेप केस में कमिश्नरेट पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। पुलिस की स्पेशल टीम या स्पेशल स्क्वाड ने आज इस केस में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Ad..
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर जेना के रूप में हुई है और उसे बरगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है।यह अमानवीय घटना 10 जनवरी को बैंकुअल नदी पर हुई।
Ad..
आरोपियों ने पीड़िता के दोस्त को पीटा और नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं, बदमाशों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया।
Ad..
इससे पहले पुलिस ने घटना के मास्टरमाइंड के साथ जेल से आए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, इस मामले में अभी भी एक और आरोपी फरार है, जिसे पुलिस गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
Edited by k.s thakur...





Post a Comment