CG news : एएसपी गिरपुंजे की शहादत का बदला पूरा, जवानों ने मुठभेड़ में मारे एरिया कमेटी सचिव सहित 12 माओवादी...
सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। कोंटा एरिया कमेटी सचिव मंगडू सहित 12 माओवादी मारे गए। डीआरजी टीम की कार्रवाई में हथियार बरामद हुए। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Ad..
सुकमा। जिले के अंतिम छोर पर बसा कोंटा इलाका जहां पिछले चार दशकों से माओवाद का कब्जा रहा है, लेकिन बीते दो सालो से लगातार माओवादियों की कमर पुलिस प्रशासन तोड़ रही है। कुछ माओवादियों ने आत्म समर्पण कर दिया, तो कुछ माओवादी मारे जा रहे है।
Ad..
कोंटा एरिया कमेटी में पिछले कई सालो से सक्रिय माओवादी मंगडू अपने साथियों के साथ सुबह मुठभेड़ में मारा गया। हालांकि इतने माओवादी मारे गए है इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मुठभेड़ की अधिकारिक पुष्टि पुलिस ने कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जिले के किस्टाराम थानाक्षेत्र के पामलूर इलाके में कोंटा एरिया कमेटी सचिव मंगड़ू अपने साथियों के साथ छुपा हुआ था। जिसकी जानकारी मिलते ही एसपी किरण चव्हाण ने डीआरजी टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया।
सुबह जैसे ही जवान उस इलाके में पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। दोनों और से करीब एक घंटे तक रूक-रूक कर फायरिंग हुई, जिसके बाद इलाके की सर्चिग करने पर 12 माओवादियों के शव और हथियार बरामद हुए। अभी भी जवान मौके पर मौजूद हैं। इलाके की सर्चिग कर रहे है। माओवादी मारे जाने का आंकड़ा और बढ़ सकता है। जवान वापस कैंप लौटेंगे, तभी पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।




0 Comments