Budget special : कहां होती है दस्तावेजों की छपाई, क्यों होता है हलवा समारोह? बजट से जुड़ी पूरी ABCD...

Budget special : कहां होती है दस्तावेजों की छपाई, क्यों होता है हलवा समारोह? बजट से जुड़ी पूरी ABCD...


वित्त मंत्रालय के कर्तव्य भवन में स्थानांतरित होने के बावजूद, गोपनीय बजट दस्तावेजों की छपाई नार्थ ब्लॉक स्थित प्रेस में ही जारी रहेगी। नए भवन में सुरक्षित प्रिंटिंग प्रेस की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया है। छपाई से पहले पारंपरिक 'हलवा' समारोह होता है, जो कर्मचारियों के दो सप्ताह के क्वारंटाइन की शुरुआत का प्रतीक है। यह समारोह अगले सप्ताह होने की उम्मीद है, और बजट 1 फरवरी को पेश होगा।

       Ad..


नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय का पता भले ही बदल गया हो, लेकिन अत्यधिक गोपनीय बजट दस्तावेजों की छपाई पुरानी पते यानी नार्थ ब्लाक स्थित प्रेस में ही जारी रहेगी। वित्त मंत्री और उनकी अधिकांश टीम सितंबर 2025 में कर्तव्य भवन में स्थित आधुनिक केंद्रीय सचिवालय कार्यालय में स्थानांतरित हो गई।

Ad..


नए पते पर अभी तक कोई ऐसा प्रिंटिंग प्रेस नहीं है जो सार्वजनिक नजरों से दूर हो। सूत्रों के अनुसार, बजट और संबंधित दस्तावेजों की छपाई नार्थ ब्लाक में एक समर्पित सरकारी प्रेस में की जाएगी। पहले, दस्तावेजों की छपाई राष्ट्रपति भवन में होती थी, लेकिन 1950 में दस्तावेजों के लीक होने के बाद इसे राष्ट्रीय राजधानी के मिंटो रोड पर एक प्रेस में स्थानांतरित किया गया।

Ad..



कहां होता है हलवा समारोह?

1980 में इसे नार्थ ब्लाक में स्थानांतरित किया गया। विभिन्न बजट दस्तावेजों की कई सौ प्रतियों की छपाई एक ऐसा विस्तृत कार्य है कि प्रिंटिंग स्टाफ को नार्थ ब्लाक के बेसमेंट में स्थित प्रिंटिग प्रेस के अंदर दो सप्ताह तक क्वारंटाइन रहना पड़ता है। छपाई शुरू होने के साथ इस कार्य में शामिल प्रमुख अधिकारियों की पहुंच को पारंपरिक गोपनीयता प्रोटोकाल के तहत सीमित कर दिया जाता है।

बजट से पहले, पारंपरिक 'हलवा' समारोह होता है। यह बजट छपाई में शामिल स्टाफ के लिए क्वारंटाइन की शुरुआत का प्रतीक होता है। हलवा समारोह प्रिंटिंग प्रेस क्षेत्र में आयोजित होता है और इसके अगले सप्ताह होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट एक फरवरी को लोकसभा में पेश होगा।





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post