'रूस हर हाल में यूक्रेन में अपना लक्ष्य प्राप्त करेगा', शांति प्रस्ताव से पहले बोले राष्ट्रपति पुतिन...
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को हर हाल में प्राप्त करने की बात कही है, चाहे वह कूटनीतिक माध्यम से हो या सैन्य शक्ति के द्वारा। वह रूस और यूक्रेन के बीच एक सुरक्षा बफर जोन का विस्तार करना चाहते हैं ताकि भविष्य में टकराव का खतरा कम हो। पुतिन का यह बयान अमेरिका के शांति प्रस्ताव से पहले आया है। उन्होंने पश्चिमी देशों पर युद्धोन्माद पैदा करने का आरोप लगाया है।
Ad..
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस हर हाल में यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेगा। यह लक्ष्य प्राप्ति कूटनीतिक रास्ते से होगी या फिर सैन्य शक्ति के इस्तेमाल से।
Ad..
साथ ही वह रूस और यूक्रेन के मध्य सिक्युरिटी बफर जोन को और ज्यादा चौड़ा करना चाहेंगे जिससे भविष्य में टकराव का खतरा पैदा न हो। पुतिन का यह बयान यूक्रेन में युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका का नया शांति प्रस्ताव प्राप्त होने से पहले आया है।
रूस यूक्रेन में अपने लक्ष्य प्राप्त करेगा: पुतिन..
पुतिन ने कहा, यूक्रेन के खिलाफ विशेष सैन्य कार्रवाई के लक्ष्यों को निसंदेह प्राप्त किया जाएगा। हम इन लक्ष्यों को कूटनीति के जरिये प्राप्त करना चाहते हैं। हम उन कारणों को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं जिनकी वजह से यह लड़ाई हो रही है।
अगर विरोधी पक्ष (यूक्रेन) और उसके विदेशी संरक्षक (पश्चिमी देश) मामले में वस्तुपरक वार्ता से इन्कार करते हैं तो रूस अपनी ऐतिहासिक भूमि को सैन्य शक्ति से मुक्त कराएगा। साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच चौड़ा बफर बनाया जाएगा जिससे टकराव के खतरे को टाला जा सके।
विदित हो कि रूस के पास यूक्रेन का हिस्सा रहा पूरा क्रीमिया, डोनबास का 90 प्रतिशत भाग, खेरसान और जपोरीजिया के 75-75 प्रतिशत भाग कब्जे में आ चुके हैं। पुतिन ने अपने बयान में साफ किया है कि रूस की यूरोपीय देशों पर हमले की कोई योजना नहीं है, पश्चिमी देशों के नेता बेवजह युद्धोन्माद की स्थिति बना रहे हैं।
Edited by k.s thakur...




Post a Comment