Goa night clud update : देश छोड़कर थाईलैंड भागे गोवा नाइटक्लब के मालिक, लुक आउट सर्कुलर जारी; पांचवा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार...
गोवा के अरपोरा गांव स्थित नाइटक्लब में आग लगने के बाद, मालिक सौरभ और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए हैं। पुलिस ने इंटरपोल से संपर्क साधा है और लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने पांचवें आरोपी भरत करण सिंह कोहली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जो नाइटक्लब का दैनिक संचालन देखता था।
Ad..
नई दिल्ली। गोवा के अरपोरा गांव स्थित जिस नाइटक्लब में शनिवार रात को अग्निकांड हुआ उसके मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए हैं। गोवा पुलिस ने दावा किया कि घटना के कुछ घंटों के अंदर ही दोनों आरोपितों के फुकेट भागने की सूचना मिली है।
Ad..
आरोपितों की तलाश में पुलिस ने इंटरपोल से संपर्क साधा है। साथ ही उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। बता दें कि शनिवार को नाइटक्लब 'बिर्च बाय रोमियो लेन' में हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें नाइटक्लब के 20 कर्मचारी और पांच पर्यटक शामिल थे।
पांच घायलों का गोवा मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में इलाज चल रहा है। अग्निकांड के पीछे आतिशबाजी को मूल वजह बताया जा रहा है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है। मामले में मुंबई इमिग्रेशन ब्यूरो से पता चला कि नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव सात दिसंबर को सुबह 5.30 बजे फ्लाइट संख्या 6ई 1073 पकड़ कर फुकेट भाग गए हैं।
पुलिस ने बताया कि घटना के तत्काल बाद पुलिस की टीम ने आरोपितों के दिल्ली स्थित पते पर दबिश दी, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इससे आरोपितों की मंशा का पता चलता है कि वे पुलिस की जांच से बचने की कोशिश कर रहे हैं।




0 Comments