CG news : बीजापुर में माओवादियों के मंसूबे हुए नाकाम, CRPF ने बरामद किया विस्फोटक सामग्री व हथियार...
Bijapur News: माओवाद प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले के थाना गंगालूर अंतर्गत ग्राम हिरोली के मर्रेपारा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 85 बटालियन द्वारा चलाए गए माओवादी विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छुपाकर रखा गया हथियार एवं विस्फोटक सामग्री का एक गुप्त डंप में बरामद किया गया है।
Ad..
बीजापुर। माओवाद प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले के थाना गंगालूर अंतर्गत ग्राम हिरोली के मर्रेपारा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 85 बटालियन द्वारा चलाए गए माओवादी विरोधी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छुपाकर रखा गया हथियार एवं विस्फोटक सामग्री का एक गुप्त डंप में बरामद किया गया है।
Ad..
जानकारी के अनुसार हिरोली कैम्प से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगभग 3 किमी की दूरी पर स्थित घने जंगल क्षेत्र में विश्वसनीय सूचना के आधार पर 13 दिसंबर 25 को प्रातः लगभग 4 बजे से सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया था। यह अभियान एफ -85 बटालियन के सहायक कमांडेंट काशीराव श्रीराम के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में 85 बटालियन के लगभग 45 जवान शामिल थे।
सर्च पार्टी द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी कर घने जंगलों में सघन तलाशी ली गई। इस दौरान शनिवार सुबह माओवादियों द्वारा छुपाकर रखा गया डंप बरामद हुआ। जिसमें हथियार, जिन्दा कारतूस विस्फोटक सामग्री, वायरलेस सेट, माओवादी द्वारा हस्तलिखित पत्र एवं माओवादी उपयोग की अन्य वस्तुएं पाई गईं।
सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार माओवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, जिसे एफ-85 जवानों द्वारा समय रहते विफल कर दिया गया। सीआरपीएफ द्वारा लगातार दबिश बनाए रखने के कारण नक्सली अपनी गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।
उनकी हर चाल विफल की जा रही है। इस सफल अभियान के उपरांत सीआरपीएफ डीआईजी बीएस नेगी, कमांडेंट सुनील कुमार राही द्वारा अभियान में शामिल सभी जवानों की सराहना कर हौसला बढ़ाया। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु सीआरपीएफ द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान जारी हैं।
Edited by k.s thakur...




Post a Comment