संबलपुर रेल मंडल में 85वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन...
ओडिशा/संबलपुर : संबलपुर मंडल में 85वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, संबलपुर, श्री सुबाष सी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की तथा हिंदी भाषा में दैनिक कार्य को बढ़ाने के लिए कुछ सुझाव दिए।
Ad..
इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, संबलपुर, श्री मनजीत सिंह सनसनवाल ने पिछली तिमाही में आयोजित राजभाषा गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
Ad..
गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित हिंदी शिक्षण योजना परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 20 रेलवे कर्मचारियों को मुख्य अतिथि श्री चौधरी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
बैठक में मंडल के सभी शाखा अधिकारियों ने भाग लिया तथा बैठक का समन्वय राजभाषा अधिकारी श्री प्रणव कुमार ने किया।
Edited by k.s thakur...




Post a Comment