लुधियाना में वेरका मिल्क प्लांट के हीटर में ब्लास्ट, छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल...

लुधियाना में वेरका मिल्क प्लांट के हीटर में ब्लास्ट, छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल...


लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट में हीटर फटने से छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Ad..


ब्लास्ट का कारण अभी अज्ञात है, लेकिन तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायल कर्मचारियों के इलाज के लिए हर संभव मदद की जा रही है।

         Ad..


लुधियाना। लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट में गुरुवार देर रात एयर हीटर में हुए धमाके से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में छह कर्मचारी घायल हो गए। 

Ad..


हादसे की वजह जानने के लिए पुलिस जांच जारी है। वहीं, हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Ad..



हादसे में ये लोग घायल..

हादसे में कलुवंत सिंह, कुनाल जैन, अजीत सिंह, पुनीत कुमार, दविंदर सिंह और गुरतेज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
Ad..
सभी को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुनाल जैन की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना सराभा नगर के एसएचओ आदित्य शर्मा ने बताया कि हादसा एयर हीटर ब्लास्ट के कारण हुआ।
Ad..
प्लांट में विश्वकर्मा पूजा के बाद ट्रायल के दौरान यह दुर्घटना घटी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है, हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।






Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post