देशभर में छठ महापर्व की धूम: पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बिहार CM नीतीश कुमार ने उगते सूरज को दिया उषा अर्घ्य...
Chhath Puja: सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो रहा है। उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु देशभर के घाटों पर जुट गए हैं। बिहार सहित पूरे देश में छठ पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
Ad..
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी छठ पूजा में हिस्सा लिया..
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विक्रम सरोवर, विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में छठ पूजा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, "...मैं सभी को छठ की बधाई देता हूं। ये हमारी माता-बहनों के कठिन व्रत के बाद पूरे परिवार के कुशल और देश व प्रदेश के प्रगति के लिए उनके मन के संकल्प से हमारी सनातन संस्कृति की रक्षा होती है। मेरी अपनी ओर से पुन: सभी को बधाई। इस पर्व को पूरा देश मना रहा है।"
Ad..
छठ पूजा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी हुए शामिल..
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उगते सूर्य को दिए जाने वाले 'उषा अर्घ्य' में शामिल हुए। पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "समस्त छत्तीसगढ़वासियों और कुनकुरी विधानसभा के वासियों को छठ महापर्व की शुमकामनाएं।
Ad..
हमारा हर बार प्रयास रहा है कि हम छठ पर्व पर यहां छठव्रतियों का दर्शन करे और सूर्य भगवान को अर्घ्य दें तथा छठी मैया की पूजा करे...छठी मैया से निवेदन किए हैं कि सबके घर में खुशी और समृद्धि हो। कुनकुरी छठ घाट के लिए 5 करोड़ 17 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है और यहां पर एक अच्छा छठ घाट बनकर तैयार होगा। हमें लगता है कि अगले साल छठ पर्व आते-आते ये घाट तैयार हो जाएगा।"
Ad..
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पटना स्थित आवास से छठ पूजा की। इस दौरान उन्होंने कहा, "छठी मैया ने बिना मांगे इतना कुछ दिया है लेकिन हां मैं ये मानता हूं जिस विकसित बिहार की हम कल्पना करते हैं और उस विकसित परिवार तथा उस विकसित बिहार में हर परिवार में खुशियां और समृद्धि आए। यही कामना की है कि छठी मैया का ये आर्शीवाद बिहार और देश के हर व्यक्ति और परिवार को मिले।
Ad..
छठ पर्व के साथ लोकतंत्र का महापर्व भी चल रहा है ऐसे में आज जब हम लोग छठ का उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व को पूर्ण किया। एक महापर्व समाप्ति की ओर है तो दूसरी ओर लोकतंत्र का दूसरा महापर्व वो अपनी चरम सीमा पर अपने पूर्णरूप में आएगा। आज से हम लोग प्रचंड प्रचार की शुरुआत करेंगे और जो भी परिणाम आएंगे हम जानते हैं हमारे पक्ष में आएंगे लेकिन वो परिणाम बिहार और बिहारवासियों के लिए सुखद होंगे।"
Ad..
बिहार सीएम ने अपने घर पर की छठ पूजा..
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ पूजा के अंतिम दिन पटना स्थित अपने आवास पर उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' अर्पित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने छठ के समापन पर दीं शुभकामनाएं..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट में छठ समापन को लेकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।"
बिहार: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष-यूपी के डिप्टी सीएम भी पूजा में शामिल..
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने छठ पूजा के आखिरी दिन किशनगंज में उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' दिया। उन्होंने पूजा के बाद कहा, "यह आस्था का महापर्व है। हमने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया... आज मुझे किशनगंज में छठ पूजा मनाने का अवसर मिला। मैं छठी मैया से लोगों के बीच सद्भाव, आपसी प्रेम और सभी के स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की प्रार्थना करता हूं।"
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बिहार में चुनाव प्रभारी बनाकर भेजे गए केशव प्रसाद मौर्य ने भी पटना में छठ पूजा में हिस्सा लिया।
बिहार: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य..
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने छठ पूजा अनुष्ठान में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने कहा, "आज, मैं बिहार और देश के सभी लोगों को, जो छठ पूजा मना रहे हैं उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। छठी मैया सभी पर कृपा करें, खासकर बिहार पर, ये एक महापर्व है। आज हम उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं, हमने भी अर्घ्य दिया है।"
छठ पर्व के चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की विधि..
- छठ पर्व का चौथा दिन उषा काल का अर्घ्य के रूप में मनाया जाता है।
- सबसे पहले व्रती उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करके पूजा करें।
- इस दिन व्रती साथ-सुथरे वस्त्र पहनें।
- पूजा की थाली में दूध, गंगाजल, हल्दी, सुपारी, अक्षत और दीपक रखें।
- इसके बाद किसी नदी में कमर तक पानी में खड़े होर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- अर्घ्य के बाद परिवार सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें।
- व्रती पूजा के पूरा होने के बाद प्रसाद को ग्रहण कर व्रत संपन्न करें।
चिराग, धर्मेंद्र समेत कई केंद्रीय मंत्री भी छठ महापर्व में हुए शामिल..
राजधानी पटना के एजी कॉलोनी पार्क में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छठ पूजा में भाग लिया। उन्होंने कहा मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि सूर्य देव और छठी मइया की पूजा का अवसर मिला। इस मौके पर समाज की प्रगति की कामना भी की। वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना स्थित अपने आवास पर छठ पूजा के अनुष्ठान पूरे किए। हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी छठ महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धा से अर्घ्य अर्पित किया।
कठिन व्रतों में से एक माना जाता है छठ पर्व ..
छठ पर्व कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि तक चलता है। छठ पर्व का पहला दिन नहाय-खाय के साथ शुरू होता है, फिर दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होता है। 28 अक्तूबर को छठ पर्व का आखिरी दिन है। ऐसे में इस दिन व्रती सुबह किसी पवित्र नदी या तालाब में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते है, फिर इसके बाद चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व संपन्न होता है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य छठ पूजा के लिए भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर पहुंचे..
पटना में छठ पूजा की तैयारियां के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए।
गोरखपुर, वाराणसी और नोएडा के घाटों पर व्रतियों का उमड़ा सैलाब..
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी और नोएडा में भी छठ महापर्व की आस्था का सैलाब घाटों में दिखाई दे रहा है। गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ घाट पर हजारों व्रती महिलाओं ने ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित किया, वहीं घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दूसरी तरफ वाराणसी में गंगा तट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक छठ गीतों की मधुर गूंज ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं नोएडा में श्रद्धालुओं ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बने अस्थायी घाटों और सेक्टर-78 स्थित जलाशयों पर पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना की।
दिल्ली के घाटों में भी श्रद्धालुओं की भीड़..
राष्ट्रीय राजधानी में यमुना तट स्थित हाथी घाट और वासुदेव घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में फल, ठेकुआ और नारियल से सजे सूप लेकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती नजर आईं।
पटना के घाटों पर आस्था का सैलाब..
राजधानी पटना में गंगा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दीघा घाट, कंकड़बाग और कुर्जी घाट समेत विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालु सुबह से ही एकत्र हुए। बिहार में उत्सव का माहौल था। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर आयोजित छठ अनुष्ठान में भाग लिया।
Edited by k.s thakur...








Post a Comment