PM मोदी की 'मन की बात': लता दीदी को दी श्रद्धांजलि, GST स्लैब बदलने के बाद पहली बार क्या बोले प्रधानमंत्री?

PM मोदी की 'मन की बात': लता दीदी को दी श्रद्धांजलि, GST स्लैब बदलने के बाद पहली बार क्या बोले प्रधानमंत्री?


New delhiप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 126वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारत की सदाबहार गायक लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Ad..



प्रधानमंत्री ने कहा कि लता मंगेशकर के गीत किसी भी संगीत और संस्कृति प्रेमी को अभिभूत किए बिना नहीं छोड़ते। उनके गीत मानवीय भावनाओं को झकझोरते हैं।

         Ad..


उन्होंने बताया कि लता दीदी उन महान विभूतियों से प्रेरित थीं, जिनमें वीर सावरकर भी शामिल हैं, जिन्हें वे तात्या कहकर संबोधित करती थीं। लता मंगेशकर ने वीर सावरकर जी के कई गीतों को अपने सुरों में पिरोया।

    Ad..


भगत सिंह को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया..

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा, "अमर शहीद भगत सिंह सभी के लिए प्रेरणा हैं। फांसी पर चढ़ने से पहले उन्होंने अंग्रेजों को एक पत्र लिखा था, जिसमें युद्धबंदी जैसा व्यवहार करने का अनुरोध किया गया था।"

Ad..



जीएसटी के नए स्लैब पर पीएम ने दी जानकारी..
आज का 'मन की बात' कार्यक्रम इसलिए भी अहम है क्योंकि 22 सितंबर से देशभर में नए GST टैक्स स्लैब लागू हो चुके हैं। 

Ad..



नए नियमों के अनुसार अब केवल 5% और 18% के दो ही स्लैब रह गए हैं। यह पीएम मोदी का पहला 'मन की बात' कार्यक्रम है जो नए GST स्लैब के बाद हुआ।

Ad..



स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी पर जोर..
विशेषज्ञ मान रहे हैं कि पीएम मोदी आने वाले बड़े त्योहारों जैसे दशहरा और दिवाली के अवसर पर जनता से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील कर सकते हैं। पिछले एपिसोड में भी उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' पर जोर दिया था।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post