दिल्ली में बड़ा हादसा: सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस से 1 कर्मचारी की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती...

दिल्ली में बड़ा हादसा: सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस से 1 कर्मचारी की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती...


New delhi। दिल्ली के अशोक विहार इलाके में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जहां सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ad..


क्या है पूरा मामला?

यह घटना देर रात करीब 12 बजे अशोक विहार के एक अपार्टमेंट के पास हुई। बताया जा रहा है कि चार कर्मचारी सीवर की सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीवर से निकली जहरीली गैस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

         Ad..


गैस के प्रभाव से अरविंद (40 साल) नामक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

Ad..


पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर सीवर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad..






Edited by k.s thakur...



Post a Comment

Previous Post Next Post