ट्रेन से अज्ञात महिला का शव बरामद...

ट्रेन से अज्ञात महिला का शव बरामद...


ओडिशा/कांटाबांजी :  विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर ट्रेन से बुधवार के दिन एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। सूचना अनुसार, विशाखापत्तनम से रायपुर जाने वाली ट्रेन कांटाबांजी रेलवे स्टेशन में रुकी हुई थी । 

Ad..


उस समय कुछ यात्रियों ने ट्रेन के शौचालय में एक महिला को लेटा हुआ देखा।महिला को अचेत अवस्था में होने का अनुमान करते हुए लोगों ने उनको आवाज लगाया और पानी भी छीटा। 

         Ad..


लेकिन महिला के तरफ से किसीभी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देखते हुए लोगों ने ट्रेन मैनेजर (गार्ड) को इसकी सूचना दी। ट्रेन मैनेजर द्वारा रेलवे पुलिस को सूचित करने के बाद पुलिस और डॉक्टर मौके पर पहुंचे। 

Ad..


डॉक्टर ने महिला की जांच करने के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला बीमार लग रही थी।रेलवे पुलिस ने इस विषय को लेकर यूडी केस नंबर 41/2025 दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

Ad..


वहीं महिला का मृत शरीर को पोस्टमोटम करने के बाद डीप फ्रीजर में संरक्षित रखा गया है। वहीं अबतक मृत महिला का परिचय नहीं मिल पाया है। और महिला का पता लगाने याफीर किसी तरह की जानकारी लेने के लिए किसीने रेलवे पुलिस को संपर्क नहीं किया है। 

Ad..


वहीं रेलवे पुलिस जीआरपी अधिकारी एसआई मकारू साहू का कहना है की नियम के मुताबिक मृत महिला के शव को 96 घंटों तक संरक्षित रखने के बाद मट्टी मैं दफना दिया जाएगा।

Ad..






Edited by k.s thakur...


Post a Comment

Previous Post Next Post