पंजाब के लोगों के लिए नया खतरा! फैलने लगा Virus...
पंजाब : बाढ़ के बाद पंजाब के किसानों पर एक नई मुसीबत आ पड़ी है। दरअसल अब राज्य के कई जिलों में धान की फसल 'चीनी वायरस' की चपेट में आने लगी है। इस वायरस ने पकी हुई फसल को अपनी चपेट में लेकर बर्बाद कर दिया है।
Ad..
इस वायरस ने राज्य के 7 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, पठानकोट, मोहाली, मानसा, संगरूर और पटियाला जिलों में इस वायरस को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
Ad..
इन जिलों में करीब 9 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई है।दूसरी ओर कृषि विभाग के साथ-साथ पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ इन जिलों का दौरा कर रहे हैं और वायरस से निपटने के प्रयास जारी हैं।
Ad..
विभाग की करीब 10 टीमें इन जिलों का दौरा कर प्रभावित किसानों से बातचीत कर रही हैं। बाढ़ का पानी जारी रहने से इस वायरस के और फैलने का भी खतरा है।
Ad..
ठेके पर ली जमीन पर बोई धान की फसल 'वायरस' की चपेट में..
नाभा (पुरी): नाभा विधानसभा क्षेत्र के रोहटी बस्ता सिंह गांव में धान की फसल पर एक वायरस ने हमला कर दिया है और फसल को बुरी तरह बर्बाद कर दिया है। किसान हरदीप सिंह अपनी धान की फसल जोतने को मजबूर हैं।
Ad..
बातचीत के दौरान किसान हरदीप सिंह और मक्खन सिंह ने बताया कि वह ठेके पर ली गई जमीन पर खेती करते हैं। इस जमीन पर लगाई गई पूरी धान की फसल बर्बाद हो गई है। किसान ने पंजाब सरकार से बर्बाद हुई फसल के लिए मुआवजे की मांग की है।
Ad..
Edited by k.s thakur...








Post a Comment