UP के गोंडा में बड़ा हादसा... नहर में पटली श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 11 की मौत...
एजेंसी, गोंडा। गोंडा में रविवार को पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नगर में पलट गई। इसमें 11 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Ad..
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा सड़क हादसे की प्रशासन से जानकारी ली है। उन्होंने घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार मोतीगंज थाना के सीहागांव के रहने वाले प्रह्लाद गुप्ता बोलेरो गाड़ी से परिवार व दोस्तों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर जा रहे थे।
Ad..
बोलेरो में 15 लोग सवार थे। इस दौरान पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव में सरयू नहर पुल के पास उनका बोलेरो से कंट्रोल खो गया। वह सीधे नहर जा कर गिरी।
Ad..
थानाध्यक्ष इटियाथोक केजी राव ने जानकारी दी कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। उनके शवों को नहर से निकाल लिया गया है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। चार लोगों को नहर से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
Ad..
नहर में अभी एक और व्यक्ति के डूबे होने की जानकारी..
दुर्घटना में बची एक बालिका ने कहा कि बोलेरो गाड़ी में 16 लोग मौजूद थे। ऐसे में एक और व्यक्ति के नहर में मौजूद होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है, जिससे उस व्यक्ति को बाहर निकाला जा सके। मौके पर आयुक्त देवीपाटन मंडल शशिभूषण लाल सुशील, आइजी अमित पाठक पहुंचे हैं।
हादसे में मृतकों के नाम..
- बीना
- काजल
- महक
- दुर्गेश
- नंदिनी
- अंकित
- शुभ
- संजू वर्मा
- अंजू
- अनसुइया
- सौम्या
ये हैं सुरक्षित..
- सीतासरन चालक
- रामलखन
- पिंकी कसौधन
- अभिषेक
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।
Edited by k.s thakur...






Post a Comment