पाकिस्तान की धमकियों के बीच उरी में घुसपैठ की कोशिश, एनकाउंटर में एक जवान घायल...
Jammu Kashmir: ऑपरेशन सिंदूर में मुंह के गिरने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। LoC पर फिर से घुसपैठ की कोशिश की गई। इस कोशिश को सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया। हालांकि, मुठभेड़ में एक जवान घायल भी हुआ है।
Ad..
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक हरकतें देखने को मिलती हैं। पड़ोसी देश समय-समय पर भारत में घुसपैठ की कोशिश करता रहता है। बीते कई दिनों से पाकिस्तान भारत को लगातार धमकियां देता आ रहा है।
Ad..
इसी बीच एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की गई। हालांकि, सेना के जवानों ने इस घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। इसमें एक भारतीय सेना के एक जवान के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
Ad..
उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश..
जम्मू-कश्मीर में इस महीने की शुरुआत से ही LoC और अखल में सेना का ऑपरेशन जारी है। LoC पर सेना को लगातार घुसपैठ की सूचना मिलती है। एक बार फिर से यहां पर कुछ लोगों ने घुसने की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। हालांकि, फायरिंग के दौरान एक जवान घायल हो गया है।
Ad..
कठुआ सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश..
इसके पहले जम्मू-कश्मीर के कठुआ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की गई है। हालांकि, सेना ने एनकाउंटर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को घायल कर दिया।
इसको गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे के करीब की बताई गई। इसकी जांच की जा रही है।
Edited by k.s thakur...






Post a Comment