Ayodhya Ram Mandir: ऐतिहासिक होगा रामलला का पहला रक्षाबंधन, बड़ी बहन शांता ने भेजी खास राखियां...

Ayodhya Ram Mandir: ऐतिहासिक होगा रामलला का पहला रक्षाबंधन, बड़ी बहन शांता ने भेजी खास राखियां...


Ayodhya। अयोध्या में राम मंदिर की द्वितीय प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान रामलला का पहला रक्षाबंधन का त्योहार ऐतिहासिक होने जा रहा है। इस मौके पर राजा राम के साथ माता सीता और उनके तीनों भाई भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न को खास राखियां बांधी जाएंगी। ये राखियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं और उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की गई है।

       Ad..


बहन शांता की ओर से भेजी गईं खास राखियां..

पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान राम को उनकी बड़ी बहन शांता की ओर से रक्षासूत्र भेजा जाता है। इस साल भी श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त पर सभी विग्रहों को ये विशेष राखियां बांधी जाएंगी। ये राखियां मधुबनी कला शैली में जरी और मोतियों से सजी हुई हैं जो इनकी सुंदरता को और बढ़ा रही हैं।

      Ad..


ये राखियां श्रृंगी ऋषि आश्रम से देवी शांता के नाम पर भेजी गई हैं। आश्रम में 6वें 'श्री रामलला रक्षाबंधन महोत्सव' के तहत तीन दिवसीय आयोजन भी शुरू हो गया है।

   Ad..


राखियों में दिखेंगी भारतीय परंपरा की झलक..

मीडिया प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि इन विशेष राखियों को जूट फॉर लाइफ संस्था की महिला कारीगरों ने तैयार किया है। इन राखियों में कलावा रेशम, तुलसी के बीज, मोती, सिल्क और जूट जैसे प्राकृतिक और आध्यात्मिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। 

Ad..


हर राखी प्रेम, भक्ति और भारतीय परंपरा की भावना से बनी है। 8 अगस्त को शोभायात्रा के साथ इन राखियों, फलों और मिठाइयों को कार सेवक पुरम् ले जाया जाएगा जहां इन्हें मंदिर ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। 

श्रृंगी ऋषि वही हैं जिनके पुत्रेष्टि यज्ञ से भगवान राम का जन्म हुआ था। उनकी पत्नी देवी शांता थीं जो अयोध्या के राजा दशरथ की पुत्री थीं। इसी कारण ये राखियां हर साल उनके ससुराल अयोध्या में भेजी जाती हैं।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post