//BREAKING//
Loading...

Ideas

Gujarat Bridge Collapse : गुजरात के वडोदरा में ब्रिज टूटा, कई वाहन नदी में गिरे; दो लोगों की मौत...

Gujarat Bridge Collapse : गुजरात के वडोदरा में ब्रिज टूटा, कई वाहन नदी में गिरे; दो लोगों की मौत...


वडोदरा। गुजरात के वडोदरा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल भी नदी में ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो पुल के साथ ही नदी में बह गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

   Ad..


पुल ढहने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, पुल पर मौजूद 5 गाड़ियां नदी में बह गईं। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह से घायल हैं।

Ad..


2 की मौत, 3 की जान बची..

गंभीरा पुल महिसागर नदी पर बना था, जो वडोदर और आणंद को आपस में जोड़ता था। हालांकि, आज सुबह गंभीरा पुल अचानक से टूट कर नदी में गिर गया। स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों को इसक सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 3 लोगों की जान बचा ली। हालांकि इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई।
Ad..
दोनों तरफ लगा लंबा जाम..

पुल टूट जाने की वजह से वडोदरा और आणंद के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है। यह पुल टूटने से लोगों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ेगा। अब लोगों को वडोदरा से आणंद या आणंद से वडोदरा जाने के लिए 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।






Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments