बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, पुलिया से टकराकर कार में लगी आग, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत...
बुलंदशहर। जहांगीराबाद में चांदोक दोराहे के निकट कार पुलिया से टकरा गई और उसमें आग लग गई। कार में सवार छह में से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि कार सवार लोग सहसवान जनपद बदायूं से से वापस मालवीय नगर दिल्ली जा रहे थे।
Ad..
मृतकों का विवरण..
बदायूं जिले के थाना सहसवान के गांव चमनपुरा निवासी एक ही परिवार के तनवीज अहमद, मोमिना, निदा, जुबेर अली व दो वर्षीय जैनुल।
Ad..
ये हैं घायल..
गुलनाज की हालत गंभीर है। यह सभी लोग तनवीज के पिता तनवीर से मिलने दिल्ली के मालवीय नगर जा रहे थे।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।
Edited by k.s thakur...




Post a Comment