कैबिनेट में आपातकाल पर प्रस्ताव पास, मोदी सरकार ने लिए 3 बड़े फैसले...

कैबिनेट में आपातकाल पर प्रस्ताव पास, मोदी सरकार ने लिए 3 बड़े फैसले...


New delhi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में आपातकाल के दौरान बलिदान देने वाले लोगों को याद किया गया। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर उनके प्रति श्रद्धांजलि के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

            Ad..


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव पास किया है। इसके अलावा 3 बड़े फैसले भी लिए गए हैं। इस दौरान आपातकाल के दौरान लड़ने वाले योद्धाओं का भी सम्मान किया गया है। मोदी सरकार की कैबिनेट ने पुणे मेट्रो लाइन 2 का विस्तार किया गया है। 

             Ad..


इस योजना के लिए 3626 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। झरिया कोलफील्ड- पुनर्वास के लिए संशोधित मास्टरप्लान को भी मंजूरी दी गई है। इस योजना को पूरा करने में 5940 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आगरा अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसे बनाने में 111.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

आपातकाल को ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया..

बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में आपातकाल के दौरान बलिदान देने वाले लोगों को याद किया गया। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर उनके प्रति श्रद्धांजलि के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। 

बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान 1975 में लगे आपातकाल को ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की गई। सूत्रों से पता चला है कि बैठक के दौरान आपातकाल पर भी एक प्रस्ताव पास किया गया है। इसके बाद 3 बड़े फैसले लिए गए हैं। जिस पर मंत्रिमंडल की सहमति के बाद मुहर लगा दी गई।





Edited by k.s thakur...



Post a Comment

Previous Post Next Post