Punjab: अमृतसर-होशियारपुर में ब्लैकआउट, इंडिगो की फ्लाइट डायवर्ट; जालंधर में ड्रोन को मार गिराया...
अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन के कुछ समय बाद ही पंजाब के अमृतसर, होशियारपुर और जालंधर में रात करीब नौ बजे पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देने और कुछ जगह धमाकों की आवाज सुनाई देने के बाद वहां ब्लैकआउट कर दिया गया है।
Ad..
ड्रोन मूवमेंट और धमाकों की अभी तक किसी ने भी पुष्टि नहीं की है। इसी बीच दिल्ली से अमृतसर आ रही इंडिगो की फ्लाइट को भी लौटा दिया गया है। न्यू अमृतसर में लोगों ने रात करीब नौ बजे ड्रोन देखे। लोगों का कहना है कि ड्रोन दिखाई देने के तुरंत बाद सायरन बजने शुरू हुए और ब्लैकआउट कर दिया गया।
Ad..
जालंधर में ब्लैकआउट..
इसी तरह होशियारपुर जिले के उच्ची बस्सी में भी लोगों ने तीन से चार धमाके सुनाई दिए। धमाकों के बाद जिले में सायरन बजने लगे और जिले में ब्लैकआउट कर दिया गया। जालंधर के सूरानुस्सी में भी ड्रोन की मूवमेंट और धमाके सुनाई देने की सूचना है। जिला प्रशासन ने सुरानुस्सी और जालंधर कैंट क्षेत्र में ब्लैक आउट कर दिया है।
Ad..
अमृतसर में ब्लैकआउट के चलते यहां के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को रास्ते से ही दिल्ली लौटा दिया गया। यह फ्लाइट रात 9:10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरनी थी और यहां से रात 9:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होनी थी।
इससे पहले राज्य भर में सोमवार को दिनभर आम दिनों की तरह चहल-पहल रही। सीमावर्ती छह जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के अलावा संगरूर जिले को छोड़ शेष सभी जिलों में शैक्षणिक संस्थान भी खुले रहे। यही नहीं, बाजार, व्यापारिक संस्थान और निजी कार्यालय पहले की तरह खुले।





0 Comments