Punjab News: तरनतारन में सेना के दो हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़...

Punjab News: तरनतारन में सेना के दो हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़...


तरनतारन। भारतीय सेना के दो हेलीकॉप्टरों की मंगलवार सुबह की 7:30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग हुई। यह लैंडिंग गांव ढोटिया के खेल स्टेडियम में हुई। करीब 20 मिनट तक दोनों हेलीकॉप्टर वहां रुके। इसके बाद वह वापस लौट गए। सेना की हेलीकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीण एकत्रित भी हुए।

            Ad..


मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे भारतीय सेना के दो हेलीकॉप्टरों की आपातकालीन लैंडिंग हुई। यह लैंडिंग पट्टी विधानसभा क्षेत्र के ढोटियां गांव के खेल स्टेडियम में हुई। करीब डेढ़ मिनट के अंतराल पर दोनों हेलीकॉप्टर अलग अलग दिशाओं से आए और खेल स्टेडियम में उतरे। गांव के लोग सेना के हेलीकॉप्टरों को आते देख हैरान रह गए।

          Ad..


सरपंच दिलबाग सिंह, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन रणजीत सिंह राणा, कोच सरूप सिंह ढोटियां, समाजसेवी रविंदर सिंह गिल ने बताया कि गांव में अचानक भारतीय सेना के दो हेलीकॉप्टर उतरते देख लोग उमड़ पड़े। सेना के ये हेलीकॉप्टर करीब 35 मिनट तक खेल स्टेडियम में रहे।

एक हेलीकॉप्टर से एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी बाहर आया और दूसरे हेलीकॉप्टर में बैठ गया, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी सैन्य अधिकारी के लिए हेलीकॉप्टरों को यहां उतारने की व्यवस्था की होगी। हालांकि, इस संबंध में किसी भी सैन्य अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

चेयरमैन रंजीत सिंह राणा ने बताया कि महिलाएं और बच्चे हेलीकॉप्टर देखने के लिए अपने घरों से निकलकर स्टेडियम की ओर जाते देखे गए, हालांकि गांव के बुद्धिमान लोगों ने गांव के किसी भी व्यक्ति को हेलीकॉप्टर के पास न जाने की सलाह दी। सुबह करीब 8:10 बजे दोनों सेना के हेलीकॉप्टर पांच मिनट के अंतराल पर अलग-अलग दिशाओं में रवाना हुए।




Edited by k.s thakur...






Post a Comment

Previous Post Next Post