//BREAKING//
Loading...

Ideas

जालंधर में फुटवियर और टायर फैक्ट्री जलकर खाक, काबू पाने की कोशिश में फायर ब्रिगेड...

जालंधर में फुटवियर और टायर फैक्ट्री जलकर खाक, काबू पाने की कोशिश में फायर ब्रिगेड...


एजेंसी, जालंधर। पंजाब (Punjab Fire) के जालंधर जिले (Jalandhar Fire) में आज यानी सोमवार को दो जगहों पर भीषण आग लग गई। औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक टायर फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई।

            Ad..


आशा रबर फैक्ट्री में आग लगने के बाद लोगों ने दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा जालंधर के गदाईपुर में एक फुटवियर फैक्ट्री में भी आग लग गई। यहां भी मौके पर दमकल विभाग की टीम मौजूद है और आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

         Ad..


मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5:15 बजे मुख्य मुख्यालय पर एक कॉल आई थी, जिसमें आग लगने की घटना के बारे में जानकारी दी गई थी, जिसके बाद से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं।




Edited by k.s thakur...




Post a Comment

0 Comments