//BREAKING//
Loading...

Ideas

आदमपुर एयरबेस से कुछ देर में संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आज सुबह सेना के जवानों से की थी मुलाकात...

आदमपुर एयरबेस से कुछ देर में संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आज सुबह सेना के जवानों से की थी मुलाकात...


एएनआई, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर पर देश को संबोधित करने के बाद आज पीएम मोदी सुबह-सुबह जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंच गए हैं। अब थोड़ी देर बाद दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी आदमपुर एयरबेस से देश को संबोधित करेंगे।

            Ad..


वायुसेना कर्मियों ने उन्हें जानकारी दी और उन्होंने बहादुर जवानों से बातचीत भी की।

आदमपुर से पीएम मोदी का पाक को संदेश..

पीएम मोदी ने यहां जवानों के साथ फोटो भी खिंचवाई। पीएम की ये सिर्फ जवानों के साथ फोटो नहीं थी बल्कि पाकिस्तान के झूठ को दुनिया के सामने बेनकाब करने के जरिए था। सेना के जवानों के साथ पीएम मोदी की 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे की गूंज पड़ोसी की नींदे उड़ाने के लिए काफी हैं।

        Ad..


उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिस फोटो में उनके पीछे एक मिग-29 लड़ाकू विमान और एक एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम साफ दिखाई दे रहा था। इस फोटो से ये पाकिस्तान के S-400 के दावे को खारिज कर दिया गया है। दरअल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने कहा था कि उन्होंने आदमपुर एयरबेस को नुकसान पहुंचाया है और S-400 सिस्टम बर्बाद कर दिया है।




Edited by k.s thakur...



Post a Comment

0 Comments