हनीट्रैप में फंसकर जासूस बना महाराष्ट्र का व्यक्ति, पाकिस्तान को भेजता था खुफिया जानकारी; ATS ने दबोचा...
नई दिल्ली। महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते यानी एटीएस ने ठाणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी को हनीट्रैप में फंसाया गया था। वह मुंबई के एक संगठन में काम करता है।
Ad..
पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तानी एजेंट ने महिला बनकर फेसबुक पर आरोपी से दोस्ती की। इस दौरान उसने व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लिया और उससे खुफिया जानकारियां मांगने लगी। नवंबर 2024 से मार्च 2024 के बीच आरोपी ने व्हाट्एप के जरिए पाकिस्तान को कई संवेदनशील जानकारियां भेजीं।
Ad..
गुप्त सूचना के आधार पर एक्शन..
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई है। मामले में दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया था। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। अब आरोपी पर जासूसी से संबंधित आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3 और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि इसके पहले राजस्थान में भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए गिरफ्तारी करने के शक में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी शकूर खान मंगलियार राज्य के रोजगार विभाग में कार्यरत है। उसे जैसलमेर स्थित ऑफिस से दबोचा गया था।
Edited by k.s thakur...




Post a Comment