मेघालय में 2 महीने का नाइट कर्फ्यू लागू, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बांग्लादेश बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त...
शिलांग (मेघालय), एएनआई। भारत और पाकिस्तान सीमा पर बिगड़ते हालातों के बीच उत्तर पूर्वी राज्य मेघालय में 2 महीने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। मेघालय की सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश बॉर्डर पर तनाव बढ़ने के कारण लागू किया है।
Ad..
मेघालय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत पूर्वी खासी घाटी के जिलों में रात को कर्फ्यू लगाया जाएगा। बांग्लादेश सीमा से 1 किलोमीटर की दूरी तक यह कर्फ्यू लागू रहेगा।
Ad..
कब से कब तक लागू होगा कर्फ्यू?
ईस्ट खासी हिल्स के जिला मजिस्ट्रेट IAS आर.एम.कुर्भ ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 8 मई 2025 से अगले 2 महीने तक बांग्लादेश सीमा से 1 किलोमीटर के क्षेत्रफल में नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।
Ad..
क्या होंगे नियम?
मेघालय में लगने वाले इस नाइट कर्फ्यू के दौरान सीमा के आसपास लोगों की आवाजाही बैन रहेगी। इससे रात के अंधेरे में लोगों को बांग्लादेश बॉर्डर पार करने और अवैध शर्णार्थियों को मेघालय में आने से रोका जा सकेगा। कर्फ्यू के इलाके में 5 या 5 से ज्यादा लोगों का एकसाथ खड़ा होना भी कानूनी रूप से अपराध माना जाएगा।





0 Comments