अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट में क्या जरूरी, जानें डिटेल...
New delhi : अमरनाथ यात्रा हर साल हजारों श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव लेकर आती है, लेकिन ये यात्रा काफी मुश्किल भरी होती है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ अनिवार्य दस्तावेज और हेल्थ चेकअप अनिवार्य कर दिए हैं।
Ad..
इसलिए अगर आप भी इस यात्रा पर जाना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ चीजों का होना जरूरी है, खास करके मेडिकल सर्टिफिकेट का होना। इसके लिए आपको सबसे पहले फार्म भरना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके लिए क्या-क्या करना जरूरी होता है।
क्या है जरूरी..
यात्रा रजिस्ट्रेशन डेट- प्रमाण पत्र यात्रा रजिस्ट्रेशन डेट से एक महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।
पहचान प्रमाण- पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट की जरूरत होती है।
ऑफलाइन भी भर सकते हैं फार्म
वहीं अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते तो सरकार की ओर से आपको ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। इसके लिए आपको बैंक से यात्रा के फॉर्म लेने होंगे, जो कि पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यस बैंक और एसबीआई बैंक की शाखाओं पर आसानी से मिल सकता है। वहीं पर आप अपना मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं और यात्रा का परमिट ले सकते हैं।
मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको SASB की वेबसाइट पर अधिकृत डॉक्टर्स और अस्पताल की लिस्ट भी मिल जाएगी। बता दें किसी भी प्राइवेट डॉक्टर का सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा। वहीं इस यात्रा के लिए 14 अप्रैल 2025 को ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन दोनों शुरू हो चुके हैं। इस बार ये यात्रा 29 जून से 19 अगस्त 2025 तक चलेगी।
Edited by k.s thakur...




Post a Comment