आगरा में तीन दुकानें ढहीं, 11 लोग मलबे में दबे; 9 को पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर...

आगरा में तीन दुकानें ढहीं, 11 लोग मलबे में दबे; 9 को पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर...


आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में तीन जर्जर दुकानें मरम्मत करते समय ढहीं। 11 लोग मलबे में दबे। नौ लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकाल लिया। सभी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। इनमें से एक की हालत गंभीर है। 

Ad..


मलबे में दबे दो लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव कार्य में लगे इंस्पेक्टर जगदीशपुरा के पैर पर गर्डर गिरने से चोट हैं। इंस्पेक्टर को पुष्पांजलि हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। लेटेस्ट अपडेट में पता चला है कि हादसे में दुकान मालिक समेत दो की मौत हो गई है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।



Edited by k.s thakur...



Post a Comment

Previous Post Next Post