Science News: चंद्रमा पर बर्फ के भंडार? ISRO के चंद्रयान-3 ने खोला अंतरिक्ष का बड़ा राज!
नई दिल्ली: चंद्रयान-3 के डेटा से वैज्ञानिकों ने एक बड़ी खोज की है. एक हालिया स्टडी से पता चला है कि चंद्रमा की सतह के नीचे पहले से सोची गई तुलना में ज्यादा जगहों पर बर्फ जमा हो सकती है. अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL) के वैज्ञानिक दुर्गा प्रसाद करनम ने PTI को बताया कि “स्थानीय तापमान में बड़े अंतर से बर्फ बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है.
Ad..
इन बर्फ कणों का अध्ययन उनके विकास और उत्पत्ति को समझने में मदद करेगा.” यह रिसर्च Communications Earth and Environment जर्नल में छपा है.
ChaSTE ने खोले चंद्रमा के रहस्य..
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर पर लगे ChaSTE (Chandra’s Surface Thermophysical Experiment) ने चंद्रमा की सतह और 10 सेमी नीचे तक के तापमान को मापा. यह उपकरण 10 अलग-अलग तापमान सेंसर से लैस है और इसका उद्देश्य चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्र के तापमान पैटर्न की स्टडी करना है.
वैज्ञानिकों ने एक मॉडल विकसित किया है जो दिखाता है कि अगर किसी जगह की ढलान 14 डिग्री से अधिक हो और वह सूर्य से दूर ध्रुव की ओर झुकी हो, तो वहां का तापमान बर्फ बनाए रखने के लिए पर्याप्त ठंडा रह सकता है. इससे संकेत मिलता है कि चंद्रमा की सतह के नीचे कई स्थानों पर बर्फ हो सकती है और इसे अपेक्षाकृत आसानी से निकाला जा सकता है.
क्या चंद्रमा पर पानी के रूप में बर्फ पिघल सकती है?
दुर्गा प्रसाद करनम ने साफ किया कि चंद्रमा की सतह पर अत्यधिक वैक्यूम के कारण पानी तरल रूप में नहीं रह सकता. इसलिए बर्फ पिघलने के बजाय सीधे वाष्प में बदल जाएगी. उन्होंने कहा, “अब तक की जानकारी के अनुसार, चंद्रमा पर कभी भी रहने योग्य परिस्थितियां नहीं रही हैं.”
चंद्रमा पर बर्फ क्यों अहम?
वैज्ञानिकों के अनुसार, बर्फ चंद्रमा पर भविष्य के मिशनों और लंबे समय तक रुकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण संसाधन है. ChaSTE से मिले डेटा से यह साफ होता है कि चंद्रमा के उच्च अक्षांश वाले इलाके बर्फ खोजने, संसाधन जुटाने और बसावट के लिए मुफीद हो सकते हैं.
Edited by k.s thakur...



Post a Comment