Eid 2025: मुरादाबाद ईदगाह हुआ फुल, सड़क पर नमाज अदा करने की कोशिश; पुलिस के रोकने पर जबरदस्त हंगामा...

Eid 2025: मुरादाबाद ईदगाह हुआ फुल, सड़क पर नमाज अदा करने की कोशिश; पुलिस के रोकने पर जबरदस्त हंगामा...


मुरादाबाद। ईदगाह में नमाज अदा करने जा रहे नमाजियों को रोकने पर हंगामा हो गया। ईदगाह स्थल पर जगह नहीं होने पर पुलिस ने कुछ नमाजियों को रोका तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। अब बचे हुए नमाजियों की दोबारा से नमाज अदा कराई जा रही है।

Ad..


गलशहीद क्षेत्र में स्थित ईदगाह में एक बार में करीब 30 हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। सोमवार को सुबह ईदगाह की नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गए। सुबह आठ बजे ईद की नमाज शुरू होनी थी लेकिन उससे पहले ही ईदगाह स्थल नमाजियों से भर गया।

ईदगाह स्थल पर जब जगह नहीं रही तो पुलिस ने उन्हें बाहर रोकना शुरू कर दिया। उन्होंने सड़क पर नमाज अदा करने का प्रयास किया तो उन्हें रोक दिया गया। नमाजियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें दूसरी शिफ्ट में नमाज अदा कराने की बात कह कर शांत कराया। बचे हुए लोगों को अब दूसरी बार नमाज पढ़वाई जा रही है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।



Edited by k.s thakur...




Post a Comment

Previous Post Next Post