न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बीच रास्ते से लौटी वापिस मुंबई...

न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बीच रास्ते से लौटी वापिस मुंबई...


नेशनल डेस्क. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद वापस मुंबई लौटना पड़ा।

Ad..


यह फ्लाइट 320 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही थी और विमान ने सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया। अब सुरक्षा एजेंसियां विमान की पूरी जांच कर रही हैं।

     Ad..


एयर इंडिया ने इस घटना पर बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि "आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) की उड़ान Ai119 में उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई वापस लाया गया, ताकि सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।"

सूत्रों के मुताबिक, विमान में बम होने की धमकी दी गई थी और एक शौचालय में संदिग्ध नोट पाया गया था। विमान में 119 चालक दल के सदस्य सहित कुल 322 लोग सवार थे।



Edited by k.s thakur...



Post a Comment

Previous Post Next Post