Train Cancel: काशी विश्वनाथ सहित चार ट्रेनें निरस्त, हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा... यात्री परेशान...
प्रतापगढ़। मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को ट्रेनों के विलंबित व कैंसिल होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं, मेला स्पेशल ट्रेनों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। फिलहाल, रविवार जैसी स्थिति सोमवार को नहीं रही।
Ad..
बरेली जंक्शन के समीप में ट्रैक उच्चीकरण का कार्य चल रहा है। इससे इस रूट होकर जाने वाली ट्रेनें निरस्त चल रही है। सोमवार को मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से पुरानी दिल्ली को जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस अप और डाउन निरस्त रही।
Ad..
जंक्शन से होकर जाने वाली वाराणसी से देहरादून व देहरादून से वाराणसी को जाने वाली जनता एक्सप्रेस व हावड़ा से अमृतसर व अमृतसर से हावड़ा को जाने वाली पंजाबमेल व नई दिल्ली से वाराणसी व वाराणसी से नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही।
इससे जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आए यात्रियों को परेशान होना पड़ा। महाकुंभ रिंग रेल सेवा दो घंटे, महाकुंभ स्पेशल एक घंटे, प्रयाग जाने वाली सरयू एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, कुंभ स्पेशल सवा घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। मेला स्पेशल ट्रेनों में स्नानार्थियों की भीड़ रही।
ट्रेन पर सीट पाने के लिए श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ा। ट्रेनों का ठहराव नहीं किया गया और नही डायवर्ट। इससे यात्रियों को दिक्कत नहीं हुई। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि ट्रेनों का संचालन सुगमता हो रहा है। स्नानार्थियों की सुरक्षा की दृष्टिगत टीमें लगाई गई हैं।




0 Comments