Delhi New CM: चौंकाने वाला होगा दिल्ली के नए CM का नाम, पहली बार विधायक बने इन चेहरों पर मंथन जारी...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरा खत्म कर वतन वापसी कर चुके हैं और दिल्ली की नई सरकार के लिए संभावित चेहरों पर उनके साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद ही अंतिम नाम पर फैसला लिया जाएगा। वहीं खबर यह है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है। जल्द ही भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
Ad..
सरकार गठन से पहले जल्द ही भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद 20 फरवरी तक नई सरकार का गठन हो जाएगा। राजौरी गार्डन से जीते मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जल्द ही दिल्ली के नए सीएम को लेकर फैसला लिया जाएगा।
सीएम पद के लिए कोई होड़ नहीं: अभय वर्मा
वहीं लक्ष्मी नगर सीट से दूसरी बार विधायक बने अभय वर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए कोई होड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री या विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाता है। पूर्वांचली वर्मा को भी दिल्ली सरकार के शीर्ष पद के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चा में रखा जा रहा है।



0 Comments