Delhi Chunav Result 2025 LIVE: केजरीवाल-सिसोदिया हारे पर आतिशी जीतीं, AAP के सपनों पर फिरी झाड़ू, 27 साल बाद BJP की धांसू एंट्री...
नई दिल्ली। Delhi Vidhan Sabha Election Result Live दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना शुरू हो गया है। केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चहरे हार गए हैं। हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है।
Ad..
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था और इस बार 60.54 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि दिल्ली में पिछली बार 62.60 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर सबसे तेज पल-पल का अपडेट्स पढ़िए-
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर किया डांस..
दिल्ली की ओखला सीट पर अभी वोटों की गिनती जारी है। अभी तक नौ राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है।
विधानसभा सीट : ओखला
राउंड 9
प्रत्याशी प्राप्त मत
अमानतुल्लाह खान (आप) 42068
मनीष चौधरी (भाजपा) 9979
अरिबा खान ( कांग्रेस) 7592
सिफा उर रहमान (एआइएमआइएम) 24484
त्रिलोकपुरी सीट पर बड़ा उलटफेर
Delhi Election Result live: त्रिलोकपुरी सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा के रविकांत उज्जैन ने जीत दर्ज की है।
AAP के ये दो बड़े नेता जीते
Delhi Election Result live: गोकलपुर से आप के प्रत्याशी चौधरी सुरेंद्र जीत गए हैं। बाबरपुर से आप प्रत्याशी व दिल्ली के मंत्री गोपाल राय भी जीत गए हैं।
संगम विहार से आप और रिठाला से भाजपा जीती
Delhi Vidhan Sabha Chunav Result: संगम विहार से आप के चंदन चौधरी 322 वोट से जीत गए हैं। रिठाला विधानसभा से भाजपा के कुलवंत राणा 29873 मतों से जीते।
सीमापुरी-मटियामहल से आप जीती, मालवीय नगर से BJP जीती
Delhi Chunav Result Live: सीमापुरी सीट से आप प्रत्याशी वीर सिंह धिंगान जीत गए हैं। वहीं, मटियामहल से आप के आले इकबाल करीब 35 हजार वोट से जीत गए हैं। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती हारे और भाजपा के सतीश उपाध्याय ने जीत दर्ज की है।
आम आदमी पार्टी की हर पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान
Delhi Chunav Parinam 2025 Live: दिल्ली विधानसभा चुनाव का लगभग रिजल्ट आ गया है। रिजल्ट आने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली में हमारी सभी बैठकों और जिन लोगों से मैं मिल रही थी, उन सबसे यह बहुत स्पष्ट था कि लोग बदलाव चाहते थे और वे उन चीजों से तंग आ चुके थे।
विश्वास नगर और गांधीनगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार जीते
Delhi Chunav Parinam 2025 Live: दिल्ली में विश्वास नगर से भाजपा के उम्मीदवार ओपी शर्मा जीत गए हैं। वहीं, गांधीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली जीते हैं।
आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को हराया
Delhi Election 2025 Result live: दिल्ली की कालकाजी सीट से आतिशी जीत गई हैं। यहां से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उधर, कस्तूरबा नगर से भाजपा के नीरज बसोया जीत गए हैं।
नई दिल्ली सीट से केजरीवाल हारे
Delhi Chunav Parinam 2025 Live: दिल्ली की सबसे हॉट नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की हार हो गई है। यहां से बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने जीत दर्ज की है।
675 वोट से हारे मनीष सिसोदिया
Delhi Election 2025 Result live: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 675 वोट से हारे हैं। यहां से भाजपा के तरविंदर सिंह ने दर्ज की है। उधर, भारत नगर मतगणना केंद्र के बाहर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
पटपड़गंज सीट से अवध ओझा हार गए
Delhi Chunav Result 2025 Live: पटपड़गंज सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज कर ली है। जीतने के बाद उन्होंने सारा श्रेय प्रधानमंत्री को दिया है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा हार गए हैं। अवध ओझा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत हार है।
दिल्ली कैंट सीट पर AAP जीती
Delhi Vidhan Sabha Chunav Result: दिल्ली कैंट में आम आदमी पार्टी की जीत हुई। वीरेंद्र कादयान ने भाजपा प्रत्याशी भुवन कुमार को 2029 वोटों से हराया। उधर, मनीष सिसोदिया अपनी हार मानकर मतगणना स्थल से निकल गए।
लक्ष्मी नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी जीते
Delhi Vidhan Sabha Chunav Result: दिल्ली की लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा करीब 7000 से अधिक मतों से जीत चुके हैं।
Edited by k.s thakur...




إرسال تعليق