Uttarakhand Nikay Chunav Voting LIVE: मतदान जारी, उत्तरकाशी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पोलिंग बूथ पर हंगामा...
उत्तराखंड में 100 नगर निकायों के लिए मतदान 23 जनवरी को यानी आज हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान के लिए राज्य में कुल 1515 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुल बूथों की संख्या 3394 है। निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 30.29 लाख है। मतदान संपन्न कराने के लिए 3394 पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना हुईं।
Ad..
दून में 20 पिंक बूथ महिलाओं को कर रहे जागरूक
दून में महिलाओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करने और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 पिंक बूथ सजाकर तैयार किए गए हैं। इन बूथों में महिला कार्मिक एवं सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगायी गई है। यहां सिर्फ महिलाएं ही मतदान कर सकेंगी। शहर के सभी पिंक बूथ को गुलाबी गुब्बारों, होर्डिंग एवं बैनर से सजाया गया है।
Ad..
ताकि अधिक से अधिक महिलाएं यहां पहुंचकर मेयर और पार्षद के लिए अपना मतदान करें। सभी पिंक बूथ में एक-एक महिला पीठासीन अधिकारी और दो-दो महिला मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगायी है। कुल मिलाकर करीब 60 महिलाकार्मिकों की ड्यूटी लगी है।
इसके अलावा करीब 60 महिला सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जिसमें एक-एक महिला उपनिरीक्षक और दो-दो महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।
Ad..
निर्भीकता से महिलाएं यहां पहुंचकर अपना चुनाव कर सकती है। सभी कर्मचारियों को महिलाओं के साथ समन्वय बनाकर मतदान कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। ताकि महिलाओं को यहां मतदान करने में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।उत्तरकाशी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पोलिंग बूथ पर हंगामा..
उत्तरकाशी की नगर पालिका बड़कोट में मतदाताओं को लेकर तनाव की स्थिति शुरू हो गई है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पोलिंग बूथ पर हंगामा हो रहा है। मतदाता सूची में नाम होने के बाद भी कई मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है।
भाजपा के प्रत्याशी अतोल रावत ने कहा कि जिसका आधार कार्ड बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र के नाम पर होगा उसी को मतदान का अधिकार है। जबकि अन्य प्रत्याशी इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं।
निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने कहा कि मतदाता सूची में नाम होना चाहिए, वोटर के पास उसकी पहचान आईडी होनी चाहिए। वह भारत का नागरिक होना चाहिए , उसे मतदान का अधिकार है। आरओ ने कहा कि कौन व्यक्ति वोट दे सकता है और कौन नहीं दे सकता है यह अधिकार पीठासीन अधिकारी को है।
मतदान संपन्न कराने के लिए 25,800 सुरक्षा कर्मी तैनात..
रुद्रप्रयाग जिले में 30 मतदान केंद्रों में वोटिंग जारी
जनपद रुद्रप्रयाग में नगर निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत सभी 30 मतदेय स्थलों पर मतदान जारी है। इन सभी जगहों पर पुलिस बल मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। जोनल पुलिस अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, निरीक्षक राकेन्द्र कठैत, निरीक्षक मुकेश चौहान, निरीक्षक राकेश कुमार सहित सभी सेक्टर पुलिस अधिकारियों व सम्बन्धित थाना प्रभारियों के स्तर से उनके अधिकारिता में आने वाले मतदेय स्थलों का निरन्तर भ्रमण किया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया शान्तिपूर्वक चल रही है।





Post a Comment