//BREAKING//
Loading...

Ideas

महाकुंभ जाने वाले यात्री दो दिन से मुंबई से फंसे, बार-बार कैंसिल हो रही फ्लाइट; एयरलाइन पर फूटा गुस्सा...

महाकुंभ जाने वाले यात्री दो दिन से मुंबई से फंसे, बार-बार कैंसिल हो रही फ्लाइट; एयरलाइन पर फूटा गुस्सा...


मुंबई। मुंबई से दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट के दो बार रद हो जाने के कारण महाकुंभ मेले में जाने वाले यात्री विगत दो दिन से मुंबई में ही फंसे हुए हैं। स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी950 (मुंबई से दरभंगा) में सवार यात्रियों को पहले शनिवार को दरभंगा जाना था, लेकिन फ्लाइट रद हो गई।

            Ad..


इन यात्रियों को एसजी950 के लिए रिप्लेसमेंट टिकट दिया गया। यह सोमवार को मुंबई से उड़ान भरने वाली थी। लेकिन, मुंबई से उड़ान भरने वाली एसजी950 भी रद हो गई। इससे यात्री बहुत असमंजस में हैं।

Ad..



यात्री हो रहे परेशान

एक यात्री निशित थोरिया ने बताया, 'इस फ्लाइट में सवार ज्यादातर यात्री महाकुंभ मेले में जा रहे हैं। चूंकि प्रयागराज के लिए फ्लाइट टिकट महंगे हैं, इसलिए ज्यादातर यात्री सड़क मार्ग से दरभंगा से प्रयागराज जाना पसंद करते हैं।'

     Ad..


उन्होंने कहा, 'शुरुआत में यह फ्लाइट सोमवार को सुबह 8:30 बजे उड़ान भरने वाली थी। एयरलाइन ने उड़ान को पहले सुबह 10 बजे तक और फिर 11:30 बजे तक के लिए टाल दिया और फिर अंतत: उड़ान को रद कर दिया।

एयरलाइन पर गंभीर आरोप..

  • यात्री ने कहा कि दो दिनों में यह दूसरी बार है जब एक ही उड़ान रद की गई। हमने समाधान जानने के लिए एयरलाइन क्रू से संपर्क किया तो उन्होंने हमारी बात तक नहीं सुनी।'
  • एक अन्य यात्री ने बताया, 'रिफंड का क्या फायदा? हवाई किराया बहुत बढ़ गया है और हम उसी दर पर फ्लाइट टिकट बुक नहीं कर पाएंगे, जिस दर पर हमने पहले बुक किया था, क्योंकि आखिरी समय में टिकट हमेशा महंगे होते हैं। हमने फ्लाइट टिकट पहले ही बुक कर लिए थे।'

एयरलाइन ने बताई वजह..

जागरण द्वारा भेजे गए आधिकारिक प्रश्न का जवाब देते हुए स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, '25 जनवरी को मुंबई से दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी950 दरभंगा में खराब मौसम के कारण रद कर दी गई। प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड या अगली उपलब्ध फ्लाइट में टिकट बदलने का विकल्प दिया गया।'

इसमें आगे कहा गया, 'दरभंगा में लगातार खराब मौसम के कारण सोमवार को मुंबई-दरभंगा उड़ान भी रद कर दी गई। हम प्रभावित यात्रियों को उनकी पसंद के अनुसार अगली उड़ानों में समायोजित कर रहे हैं या पूरा किराया वापस कर रहे हैं।





Edited by k.s thakur...



Post a Comment

0 Comments