किसानों की समस्या को लेकर धरना, प्रतिश्रुती के बाद धरना स्थगित...

किसानों की समस्या को लेकर धरना, प्रतिश्रुती के बाद धरना स्थगित...


कांटाबांजी : बलांगीर जिला बंगोमुंडा विकासखंड अंतर्गत डेढ़ गांव धान मंडी में पिछले दो दिनों से धान की खरीदी से रोक के चलते किसान परेशान। जिसे लेकर किसानों ने स्थानीय अग्रणी संस्थान गरीब सेना के अध्यक्ष दिनेश टांडी को संपर्क किया। 

Ad..


किसानों की समस्या के निराकरण के लिए दिनेश ने धान मंडी में पोहौंच मंडी के सचिव से बात चीत करने के साथ समस्या के समाधान की बात कही। मंडी सचिव ने रोक ठोक मना करने पर लगभग ५० किसानों के साथ साथ गरीब सेना के अध्यक्ष दिनेश टांडी ने धान मंडी परिसर में किसानों की समस्या को लेकर धरना दिया।

Ad..


कई घंटों के धरने के बाद बंगोमुंडा विकासखंड के वीडियो विजय होता मंडी में पौहंच धान खरीदने का आश्वासन देने के बाद धरना बंद किया गया। वहीं सूचना अनुसार डेढ़ गांव धान मंडी में १५ हजार क्विंटल धान खरीदी के लिए किसानों को टोकन दिया गया है। 

     Ad..


और १० हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई है। तो टारगेट का हवाला देकर क्यों धान मंडी के सचिव किसानों को हैरान कर रहे थे ये बड़ा सवाल सामने आरहा है।



Edited by k.s thakur...


Post a Comment

Previous Post Next Post