//BREAKING//
Loading...

Ideas

बारामूला में सेना पर हमला करने वाले आतंकियों के 3 साथी गिरफ्तार, एक-47 सहित हथियारों का जखीरा बरामद...

बारामूला में सेना पर हमला करने वाले आतंकियों के 3 साथी गिरफ्तार, एक-47 सहित हथियारों का जखीरा बरामद...


एजेंसी, बारामूला। 7 जनवरी को पहले बारामूला में सैन्य शिविर पर हुए ग्रेनेड हमले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आतंकियों का सहयोग करने वाले एक पूर्व आतंकी और उसके पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सात जनवरी को जब यह हमला हुआ था, उस समय पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इससे इंकार करते हुए कहा था कि टायर फटने से धमाका हुआ है।

Ad..


सुरक्षाबलों के शिविर पर फेंका था ग्रेनेड..

बारामूला के एसपी फिरोज याह्या ने कहा कि 7 जनवरी को पट्टन में एक घटना हुई थी। जिसमें अज्ञात आतंकवादियों ने नुकसान पहुंचाने और विनाश करने के इरादे से 163 टीए जो कि एक सुरक्षा बल शिविर है, पर ग्रेनेड फेंका था। अपराध में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Ad..


बरामद किए गए ये हथियार..

एसपी ने बताया कि इनके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक एके सीरीज राइफल, एक पिस्तौल, 250 जिंदा एके राउंड, 21 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। व्यक्तियों में से एक आत्मसमर्पण करने वाले रिहा आतंकवादी है, दूसरा आत्मसमर्पण करने वाले रिहा आतंकवादी का बेटा है। तीसरा व्यक्ति प्रथम दृष्टया मास्टरमाइंड है जो पिछले दो वर्षों से नार्को-आतंकवाद मामले में गिरफ्तारी से बच रहा है।
    Ad..
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए...





Edited by k.s thakur...


Post a Comment

0 Comments