यूपी के चर्चित चंदन हत्याकांड में 28 दोषी करार, 6 साल बाद आया कोर्ट का फैसला... तिरंगा यात्रा के दौरान भड़का था दंगा...
लखनऊ। कासगंज दंगे में मारे गए चंदन गुप्ता की हत्या में शामिल 28 लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। गुरुवार को लखनऊ में एनआईए कोर्ट ने ये फैसला सुनाया।
Ad..
बता दें कि 26 जनवरी 2018, गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के कासगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। इसी बीच अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Ad..
चंदन की उम्र 20 साल थी। वो बीकाम फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे और घर के छोटे बेटे थे। इस घटना के बाद कासगंज हिंसा की आग में जल उठा था। कई वाहन और दुकानों में आग लगा दी गई थी। कासगंज में कई दिनों तक कर्फ्यू लगा रहा। करीब एक सप्ताह के बाद शहर में हालात सामान्य हुए थे।
Ad..
Edited by k.s thakur...





Post a Comment