//BREAKING//
Loading...

Ideas

झारखंड में पिकेट में ग्रेनेड का फ्यूज फटा, 2 पुलिसकर्मी घायल...

झारखंड में पिकेट में ग्रेनेड का फ्यूज फटा, 2 पुलिसकर्मी घायल...


नेशनल डेस्क। झारखंड के मधुबन थाना क्षेत्र के लटकट्टो पुलिस पिकेट पर तैनात दो पुलिसकर्मी ग्रेनेड के फ्यूज के फटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों में हवलदार मेजर अशोक कुमार और आरक्षी गौतम कुमार शामिल हैं।

            Ad..


घटना के बाद दोनों घायल जवानों को अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा डुमरी रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज जारी है।

      Ad..


प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार और गौतम कुमार जैप पांच देवघर के जवान हैं। गौतम कुमार छुट्टी पर जा रहे थे और उन्होंने अपने पास रखा ग्रेनेड और उसके फ्यूज को हवलदार मेजर अशोक कुमार को सौंपा। इसी दौरान ग्रेनेड का फ्यूज फट गया। इस धमाके में अशोक कुमार का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया जबकि गौतम कुमार की एक अंगुली पूरी तरह से खत्म हो गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ठंडे मौसम में शरीर चार्ज रहता है जिससे ब्लास्ट होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद एएसपी अभियान सुजीत कुमार और डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार समेत अन्य अधिकारी लगातार घटनास्थल पर निगरानी रख रहे हैं। एसडीपीओ ने पुष्टि की कि ग्रेनेड का फ्यूज ब्लास्ट हुआ है और इस हादसे में दो जवान घायल हुए हैं।

दोनों जवानों का इलाज अब धनबाद में चल रहा है और पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।




Edited by k.s thakur...



Post a Comment

0 Comments