वॉशिंग मशीन में अब इंसान भी धुलेंगे, 15 मिनट में शरीर को कर देगी चकाचक; पढ़ें कैसे करेगी काम...

वॉशिंग मशीन में अब इंसान भी धुलेंगे, 15 मिनट में शरीर को कर देगी चकाचक; पढ़ें कैसे करेगी काम...


नई दिल्ली। Washing Machine For Human Cleaning। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया के सबसे एडवांस देश माने जाने वाले जापान ने एक नया कारनामा कर दिखाया है। जापान में एक ऐसी वाशिंग मशीन विकसित की है जो 15 से 20 मिनट के भीतर इंसान को धुल देगी।

         Ad..


AI की मदद से काम करेगी मशीन..

जापान के इंजीनियरों ने नई और अनोखी इंसानों की धुलाई करने वाली मशीन बनाई है। उन्होंने इस मशीन को निन्जेन सेंटाकुकी MIRAI, NINGEN, SENTAKUKI नाम दिया। यह मशीन AI की मदद से पहले लोगों की शरीर का विश्लेषण करेगी और उनकी जरूरत के मुताबिक शरीर को साफ करेगी।
     Ad..
एक्सपो में हजारों लोग लेंगे मशीन का ट्रायल..

मशीन का आविष्कार ओसका स्थित शावरहेड कंपनी साइंस ने किया है। कंपनी का दावा है कि यह वॉशिंग मशीन केवल 15 मिनट के अंदर एक व्यक्ति को पूरी तरह साफ करने की क्षमता रखती है। जल्द ही ये मशीन ओसाका कंसाई एक्सपो में प्रदर्शित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, एक्सपो में हजारों लोग इस मशीन को यूज करेंगे।

आखिर किस तरह काम करेगी मशीन..

अब यह भी समझना जरूरी है कि आखिर ये मशीन काम कैसे करेगी। दरअसल, इंसान को सबसे पहले मशीन में बनाए गए पॉर्ड में बैठना होगा, इसके बाद पॉड आधा गर्म पानी से भर जाएगा। इसके बाद पानी के जेट्स से हवा से बनने वाले छोटे बुलबुले बनने शुरू होंगे। इसके बाद ये बुलबुले त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ करेंगे। वहीं, मशीन शरीर की जानकारी भी इकट्ठा करता रहेगा। मशीन ये सुनिश्चित करेगा कि शरीर के हिसाब से उचित तापमान में धुलाई हो।

इंजीनियर्स के मुताबिक, ये मशीन न सिर्फ इंसान के त्वचा से गंदगी दूर करेगी बल्कि लोगों के दिमाग को भी रिलेक्स कर देगी। 





Edited by k.s thakur...



Post a Comment

Previous Post Next Post