US Election 2024 LIVE: अमेरिका में अबकी बार ट्रंप सरकार! अब तक 246 इलेक्टोरल वोट मिले; सातों स्विंग स्टेट्स में बड़ी बढ़त...

US Election 2024 LIVE: अमेरिका में अबकी बार ट्रंप सरकार! अब तक 246 इलेक्टोरल वोट मिले; सातों स्विंग स्टेट्स में बड़ी बढ़त...


US Presidential Election 2024 Live: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हो रहा है। पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच टक्कर है। जो बाइडन द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद कमला हैरिस को डेमोक्रेट ने उम्मीदवार बनाया है। कई सर्वे के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच जबरदस्त लड़ाई है।

Ad..



अमेरिका में ट्रंप सरकार बनती दिख रही है

अमेरिका में अबकी बार ट्रंप सरकार बनती दिख रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने 246 इलेक्टोरल वोट जीत लिए हैं और छह स्विंग स्टेट्स पर वो आगे चल रहे हैं।

              Ad..

ट्रंप का कमाल, छह स्विंग स्टेट्स में हुए आगे..

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे जैसे-जैसे आने लगे हैं, डोनाल्ड ट्रंप तेजी से अपना जलवा दिखाते दिख रहे हैं। रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने अब डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस पर सातों स्विंग स्टेट्स पर बढ़त बना ली है। नॉर्थ कैरोलिना में तो ट्रंप जीत भी गए हैं।

मतदान नहीं किया तो लड़की ने तोड़ दी सगाई

 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक महिला का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक महिला ने  अपने मंगेतर के मतदान में शामिल न होने के कारण सगाई तोड़ने की बात कही।

ट्रंप छह स्विंग स्टेट्स पर आगे हुए

डोनाल्ड ट्रंप चुनाव में बंपर बढ़त बनाए हुए हैं। छह स्विंग स्टेट्स में भी ट्रंप का जलवा दिख रहा है। सात में से छह पर वो आगे चल रहे हैं।

कमला हैरिस ने बीती रात पार्टी का किया आयोजन

अमेरिकी उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने वाशिंगटन डीसी में हॉवर्ड विश्वविद्यालय में बीती रात एक पार्टी का आयोजन किया। रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में 15 राज्यों में जीत हासिल की है, जबकि डेमोक्रेट कमला हैरिस ने सात राज्यों और वाशिंगटन डीसी पर कब्जा कर लिया है। मतगणना जारी है।

महिला राष्ट्रपति की बहुत जरूरतः छात्र

अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस को भी बड़ा समर्थन मिल रहा है। एक छात्र ने कहा कि मुझे लगता है कि कमला हैरिस आज जीत जाएंगी, वह अमेरिका की अगली और पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। इस देश को चलाने के लिए एक महिला राष्ट्रपति की बहुत जरूरत है।








Edited by k.s thakur...


Post a Comment

Previous Post Next Post