जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र : BJP MLAs को प्रवेश न करने देने के आदेश, गुस्साए विधायकों ने किया Walkout...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र : BJP MLAs को प्रवेश न करने देने के आदेश, गुस्साए विधायकों ने किया Walkout...


श्रीनगर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकांश विधायकों को शुक्रवार को मार्शल द्वारा बाहर निकाल दिया गया, क्योंकि वे जम्मू-कश्मीर में विशेष दर्जे पर पारित प्रस्ताव को वापस लेने की मांग को लेकर सदन के वेल में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

        Ad..


जानकारी के अनुसार एन.सी. विधायक जाविद बेग के भाषण के बीच, भाजपा विधायक नारेबाजी के बीच वेल में घुस गए। भाजपा के लगभग 12 विधायकों को मार्शल द्वारा सदन से बाहर निकाल दिया गया। स्पीकर अब्दुर रहीम राथर ने मार्शलों से कहा कि वे उन्हें सदन में प्रवेश न करने दें। इस बीच भाजपा के शेष 11 विधायकों ने विरोध में सदन से वॉकआउट कर लिया।

            Ad..


जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र में आज भी जमकर हंगामा हो रहा है। कुपवाड़ा से पी.डी.पी. विधायक के अनुच्छेद 370 की बहाली पर बैनर दिखाने पर हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद विधायकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद लंगेट के विधायक और इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद शेख को स्पीकर के आदेश पर सदन से बाहर निकाला गया। फिर स्पीकर के आदेश पर भाजपा विधायकों को भी मार्शलों ने सदन से बाहर निकाल दिया।

श्रीनगर में आज विधानसभा का आखिरी और पांचवां दिन शुरू हो गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में फिर से शोर-शराबा शुरू हो गया। आज भी विधानसभा में हंगामा देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार सदन में शोर मचाने पर विधायक लंगेट खुर्शीद शेख को स्पीकर के आदेश पर सदन से बाहर निकाल दिया गया। वहीं भाजपा के विधायक लगातार नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रस्ताव को खारिज करने की मांग कर रहे हैं।





Edited by k.s thakur...



Post a Comment

Previous Post Next Post