Ratan Tata Passes Away: पद्म विभूषण रतन टाटा के स्वर्गवास से शोक की लहर, आनंद महिंद्रा और गौतम अडानी के बाद बिहार से भी आया रिएक्शन...
Ratan Tata Death News टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा के स्वर्गवास के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री बड़े कारोबारी समूहों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री आदि ने दुख जताते हुए प्रतिक्रिया दी है। किसी ने उन्हें विजनरी बताया है तो किसी ने असाधारण इंसान। आइए जानते हैं रतन टाटा को लेकर किसने क्या कहा?
Ad..
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह टाटा संस के मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा का गुरुवार को 86 वर्ष की उम्र में स्वर्गवास हो गया। उन्हें बीते सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी में अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था।
Ad..
बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी। हालांकि, खुद उन्होंने ऐसी खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि मैं ठीक हूं। बहरहाल, रतन टाटा के निधन से देशभर में शोक की लहर है।
Ad..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महिंद्रा समूह के आनंद महिंद्रा और बिहार के नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई हस्तियों ने शोक जताया है।
Edited by k.s thakur...





Post a Comment