Haryana New CM: भाजपा विधायक दल के नेता बने नायब सैनी, दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ...
हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini New CM) को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से चुनाव से पहले ही उन्हें भाजपा का सीएम फेस बता दिया था। 17 अक्टूबर को नायब सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Ad..
चंडीगढ़। Haryana New CM: हरियाणा में आज यानी बुधवार से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini New Haryana CM) को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।
Ad..
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से चुनाव से पहले ही नायब सिंह सैनी को हरियाणा में भाजपा का मुख्यमंत्री फेस घोषित किया जा चुका था। 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नायब सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।
Edited by k.s thakur...




Post a Comment