Cyclone Dana Live: चक्रवात दाना से तबाही शुरू, ओडिशा में कई जगहों पर 120 KM/घंटे की रफ्तार से चल रही हवा...
चक्रवात 'दाना' ओडिशा के तट से टकरा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना के लैंडफाल की प्रक्रिया गुरुवार रात को शुरू होकार शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह तक लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी।
Ad..
उस वक्त हवा की रफ्तार लगभग 120 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है। ऊंची लहरों के चलते तटीय इलाकों में दो-तीन किलोमीटर अंदर तक पानी आ सकता है। अगले 24 घंटे अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है। ऐसे में विभिन्न समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लगा दी गई है।इसके अलावा, पारादीप से इरसामा सियाली तक समुद्र तट पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।
Ad..
दाना चक्रवात को लेकर झारखंड बिजली विभाग का हेल्पलाइन नंबर जारी..
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से दाना चक्रवात को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। विभाग ने 0651-2490014 और 9431135682 नंबर जारी किया है। इस नंबर पर उपभोक्ता बिजली कट, तार टूटने, ट्रांसफार्मर उड़ने, फ्यूज उड़ने आदि से संबंधित जानकारी दे सकेंगे।
ओडिशा में कई जगहों पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा..
धामरा और भद्रक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना के आगमन की प्रक्रिया जारी है। धामरा, भद्रक में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण तबाही देखने को मिली। जगह जगह पेड़ उखड़े हुए हैं और छतों पर से टिनशेड भी उड़कर सड़क पर आ गए।
चक्रवात की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा
चक्रवात दाना के आगमन पर IMD भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने कहा कि चक्रवात दाना ने उत्तर पश्चिमी भाग में गति की है... चक्रवात की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा है... इसके आगमन की प्रक्रिया लगातार हो रही है... धीरे-धीरे चक्रवात के कमजोर होने की भी संभावना है... आज भी उत्तर ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है...कुछ स्थानों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है... इसका प्रभाव आज पूरे राज्य में रहेगा हालांकि कल तक इसका(चक्रवात दाना) प्रभाव बहुत कम हो जाएगा।
4,431 गर्भवती महिलाओं में से 1,600 ने बच्चे को दिया जन्म
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत केंद्रों में स्थानांतरित की गईं 4,431 गर्भवती महिलाओं में से 1,600 ने बच्चे को जन्म दिया है। ओडिशा सरकार ने कुल 5,84,888 लोगों को निकाला है और शुक्रवार सुबह तक यह संख्या 600,000 से अधिक हो सकती है।
भद्रक के कामरिया में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश
ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना के आने का सिलसिला जारी है। भद्रक के कामरिया में तेज हवाओं और भारी बारिश नेजमकर तबाही मचाई है।
चक्रवात के कारण 750 ट्रेनें व 400 उड़ानें हुईं रद
चक्रवात दाना को लेकर बंगाल और ओडिशा हाई अलर्ट पर रहा। इसके कारण करीब 750 ट्रेनें व 400 उड़ानें रद कर दी गईं। बंगाल में चक्रवात की आशंका वाले क्षेत्रों में चलने वाली अथवा उन क्षेत्रों से होकर गुजरने वालीं 550 तथा ओडिशा में 203 ट्रेनें रद कर दी गईं। कोलकाता एयरपोर्ट और भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड़्डे से शुक्रवार तक के लिए विमान सेवा को बंद कर दिया गया है। गुरुवार को 40 उड़ानें रद रहीं।
तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण उखड़े पेड़
ओडिशा में चक्रवात दाना के तट पर पहुंचने के कारण धामरा में तेज हवाएं और बारिश देखी गई। पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल: दीघा में चक्रवात दाना के आगमन से उच्च ज्वार के साथ मौसम बदलाव देखा गया। ओडिशा के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण धमारा में पेड़ उखड़ गए; ओडिशा में चक्रवात दाना लैंडफॉल शुरू हो गया है।
तूफान का असर तटवर्ती इलाकों में दिखाई देने लगा
तूफान के असर से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। बंगाल-ओडिशा में अभी धान की फसल खेतों में खड़ी है। चक्रवात के कारण 750 ट्रेनें व 400 उड़ानें हुईं रदचक्रवात दाना को लेकर बंगाल और ओडिशा गुरुवार को हाई अलर्ट पर रहा।
लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दाना के लैंडफाल की प्रक्रिया गुरुवार रात को शुरू हुई और शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है। शुक्रवार सुबह तक लैंडफाल की प्रक्रिया करीब चार से पांच घंटे तक चलेगी। उस वक्त हवा की रफ्तार लगभग 120 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है। ऊंची लहरों के चलते तटीय इलाकों में दो-तीन किलोमीटर अंदर तक पानी आ सकता है। अगले 24 घंटे अतिरिक्त सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई है।
Edited by k.s thakur...




Post a Comment