हरियाणा में नई सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज, दिल्ली पहुंचे नायब सैनी ने बताया कैसे होगा CM पद का फैसला...
Haryana Election 2024 हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ वापस लौटी भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीएम मोदी और भाजपा नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। नायब सैनी ने यहां पीएम मोदी से मुलाकात की वह केंद्रीय नेतृत्व से सलाह मशविरा भी करेंगे।
Ad..
पीटीआई, चंडीगढ़। Haryana Election 2024: हरियाणा में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी द्वारा लगातार जीत हासिल करने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
Ad..
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी मुलाकात पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट हुई है।
Ad..
Edited by k.s thakur...





Post a Comment