Jammu Kashmir Elections Phase 1 polling : 11 बजे तक 26 फीसदी मतदान, वोटिंग के लिए कश्मीरी हिंदुओं का जोश हाई...

Jammu Kashmir Elections Phase 1 polling : 11 बजे तक 26 फीसदी मतदान, वोटिंग के लिए कश्मीरी हिंदुओं का जोश हाई...


Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024 Live जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। पहले चरण के लिए 24 सीटों पर मतदान जारी है। मतदान के लिए सुबह से ही पोलिंग बूथ पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिल रहा है। 24 सीटों पर कई दिग्गजों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। सुबह 11 बजे तक 26 फीसदी मतदान हुआ है.।

Ad..


बता दें कि जम्मू कश्मीर में धारा-370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है। चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण के लिए जिन सीटों पर मतदान होना है उस पर कांग्रेस-नेकां गठबंधन, पीडीपी सहित कई अन्य दलों के उम्मीदवार चुनाव को रोचक बना रहे हैं।

            Ad..


भाजपा उम्मीदवार सुशील शर्मा ने नेकां-कांग्रेस और पीडीपी पर साधा निशाना...

पद्दर-नागसेनी विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार सुनील शर्मा ने कहा कि मैं मतदाताओं को बधाई देना चाहता हूं, जिस तरह से लोग अपने घरों से निकल रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, यह सब दर्शाता है कि लोगों का लोकतंत्र में बहुत विश्वास है और जिस तरह से लोग बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर है।

सुनील शर्मा ने कहा कि आपने देखा होगा कि जब भी यहां प्रतिशत कम होता था, तो कांग्रेस या नेशनल कॉन्फ्रेंस या पीडीपी जीत जाती थी। क्योंकि उन्हें आतंकवादियों से संरक्षण मिला हुआ था। आज लोग खुले दिल से चुनाव में भाग ले रहे हैं और चुनाव सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समर्थन और समर्पण है।

पहले चरण के सभी 24 सीटों का मतदान प्रतिशत

 कुल मतदान प्रतिशत: 26.72%

1. अनंतनाग - 16.90%
2. अनंतनाग (पश्चिम) - 21.26%
3. बनिहाल -30 %
4. भद्रवाह -30.38 %
5. डीएच पोरा -27.74 %
6. देवसर - 24.32%
7. डोडा - 31.96 %
8. डोडा (पश्चिम)-35.08 %
9. दूरू - 26.97%
10. इंदरवाल -40.36%

11. किश्तवाड़ -26.38%
12. कोकरनाग (ST)-29%
13. कुलगाम -26%
14. पैडर-नागसेनी-32.15%
15. पहलगाम -31.62%
16. पंपोर -19.60%
17. पुलवामा-23.09%
18. राजपोरा-21.17%
19. रामबन-32.85%
20. शांगस - अनंतनाग (पूर्व)-25.09%
21. शोपियां-27%
22. श्रीगुफवारा-बिजबेहरा-27.60%
23. त्राल -17.50%
24. जैनापोरा -25 %

जम्मू के विशेष मतदान केंद्रों पर कश्मीरी हिंदुओं के वोटर लिस्ट में नाम नहीं आने के मामले फिर आ रहे हैं। उदय वाला सेंटर में सुबह से लेकर अब तक तकरीबन 40 मामले आ चुके लेकिन पोलिंग बूथ अधिकारियों ने भी पूरा सहयोग कर मामले निपटाए। 


एपिक नंबर के जरिए जांच पड़ताल कर सप्लीमेंट वोटर स्लिप जारी की जा रही। शारदा रैना जो सुबह ही वोट डालने आ गए थे, मगर मत सूची में नाम नहीं था। 1 घंटे की प्रक्रिया से गुजरने के बाद उनको वोट डालने का अब मौका मिला है।







Edited by k.s thakur...





Post a Comment

Previous Post Next Post